बिहार, खबरों से आगे।

झारखंड में अगले दो दिनों में तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट की संभावना, सुबह छाया रहेगा कोहरा

झारखंड में मौसम का मिजता बदलने लगा है। राज्य में अगले दो दिनों के भीतर तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम में आ रहे इस बदलाव का असर अब साफ दिखने लगा है।

कई जिलों में सुबह छाया रहेगा कोहरा

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के कई जिलों में आज सुबह के समय कोहरा छाया रहने की संभावना है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ हो जाएगा और धूप खिलने की उम्मीद है।

बारिश के भी आसार

तापमान में गिरावट और सुबह के कोहरे के साथ-साथ राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना भी जताई गई है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव से ठंडक में इजाफा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *