About us

हमारे बारे में
MAURYA NEWS एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य बिहार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों, मुद्दों और कहानियों को लोगों तक पहुँचाना है। हम समाचारों के साथ-साथ उनके पीछे के संदर्भ, आम लोगों पर पड़ने वाले प्रभाव और जमीनी सवालों को भी सामने लाने का प्रयास करते हैं।
हमारी कहानी
मौर्य न्यूज़, मौर्यन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व और संचालन वाला ब्रांड है, जिसका नेतृत्व मनीष के. झा, प्रबंध निदेशक (MD) कर रहे हैं।
हमारी कहानी
हर बड़ी कहानी एक सपने से शुरू होती है। 2009 में जाने-माने फ़िल्मकार प्रकाश झा ने इस कंपनी की नींव रखी। उनका विश्वास था कि हिंदी पट्टी की अपनी एक ऐसी ख़बरिया आवाज़ होनी चाहिए जो सच्ची हो, ज़मीन से जुड़ी हो और निडर हो।
2010 में यह सपना एक न्यूज़ चैनल के रूप में साकार हुआ। तब कंपनी के निदेशक और चैनल के प्रमुख रहे मनीष के. झा ने एक ऐसी टीम के साथ इसे आगे बढ़ाया, जो पत्रकारिता को पेशा भर नहीं, जनता का भरोसा मानती थी। बाद में जब यह चैनल ज़ी न्यूज़ समूह को बेचा गया, जो पहले ज़ी पूरवैया और अब ज़ी बिहार-झारखंड के नाम से जाना जाता है। यह कहानी यहीं ख़त्म हो सकती थी पर ऐसा नहीं हुआ। मनीष के. झा ने इस नाम, इस भावना और इस दर्शक-परिवार को साथ लेकर चलने का फ़ैसला किया। बदलते दौर और तेज़ी से बदलते मीडिया परिदृश्य में उन्होंने मौर्य न्यूज़ को डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर ज़िंदा रखा, एक-एक ख़बर और एक-एक दर्शक के साथ।
आज हमें गर्व है कि हम मौर्य न्यूज़ को नए सिरे से शुरू कर रहे हैं, उसी प्रतिबद्धता के साथ: सच के प्रति, अपने पाठकों के प्रति और उन आवाज़ों के प्रति जिन्हें अक्सर मंच नहीं मिल पाता और इस उम्मीद के साथ कि मौर्य न्यूज अपने चाहनेवालों के सहयोग से अपनी पहली पारी की तरह इस बार भी बिहार का नंबर वन मंच होगा।
क़ानूनी सूचना
समाचार और मीडिया से जुड़े डिजिटल माध्यमों पर “मौर्य न्यूज़” तथा “मौर्य” ब्रांड नाम मौर्यन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की संपत्ति है, जिसके प्रबंध निदेशक मनीष के. झा हैं। डिजिटल स्पेस में बिना लिखित अनुमति इस नाम का उपयोग करने वाले किसी भी व्यक्ति, पेज, चैनल, वेबसाइट या संस्था से अनुरोध है कि वे तुरंत इसका उपयोग बंद करें। ऐसा न करने पर मौर्यन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को विधि-सम्मत कार्रवाई करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, और संबंधित व्यक्ति या संस्था उसके परिणामों के लिए स्वयं उत्तरदायी होगी।
हमारा नेतृत्व

मनीष के. झा
प्रबंध निदेशक –

अभिजीत शंकर
निदेशक –

अनुरंजन झा
निदेशक –

