धनबाद-रक्सौल के बीच चार स्पेशल ट्रेनें चलेंगी:पूर्व मध्य रेल ने त्योहारों के लिए 11 से 14 नवंबर तक दो जोड़ी ट्रेनें चलाने का फैसला किया
![]()
त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल धनबाद और रक्सौल के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें 11 से 14 नवंबर 2026 तक चलेंगी। धनबाद रेल मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक और वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि त्योहारों में घर जाने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है। रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों से झारखंड और बिहार के सीमावर्ती इलाकों के साथ रक्सौल और आसपास के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। यात्रियों से कोविड और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई है। रेलवे ने कहा है कि यात्री अधिकृत टिकट काउंटर या ऑनलाइन माध्यम से समय रहते टिकट बुक करें।

