Breaking News:

बिहार, खबरों से आगे।

झारखंड में छठ घाटों पर सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड:गुमला, लोहरदगा और पलामू में गिरा पारा, अर्घ्य के समय रहेगी सिहरन; 14 नवंबर तक मौसम साफ


छठ महापर्व के बीच झारखंड में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ रहा है। वहीं, दोपहर में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में सुबह हल्की धुंध देखने को मिल रही है। ऐसे में छठ घाटों पर सुबह अर्घ्य देने जाने वाले व्रतियों को ठंड का सामना करना पड़ सकता है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 14 नवंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, सुबह के समय धुंध और रात में बढ़ती ठंड लोगों को परेशान कर सकती है। फिलहाल मौसम विभाग ने 15 नवंबर के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। रांची में 12 नवंबर तक ऐसा रहेगा तापमान राजधानी रांची में अगले दो दिनों तक तापमान में बहुत बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 10 नवंबर को रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 11 नवंबर को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं, 12 नवंबर को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट हो सकती है। इसके 25 डिग्री रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। सुबह हल्की धुंध और दिन में धुंधली धूप का असर देखने को मिलेगा। इससे दिन और रात के मौसम में अंतर बना रहेगा। गुमला, लोहरदगा और पलामू में बढ़ने लगी ठंड झारखंड के पठारी और ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। गुमला, लोहरदगा, पलामू, हजारीबाग और रांची में सुबह तथा रात के समय तापमान कम रहने से ठंड बढ़ने लगी है। खासकर गुमला में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। हालांकि, दोपहर में धूप निकलने के बाद मौसम सुहावना हो जा रहा है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव के कारण लोगों को सुबह और शाम गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है। 14 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 12 नवंबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। 13 नवंबर को सुबह हल्की धुंध छाने के बाद मौसम साफ हो सकता है। वहीं, 14 नवंबर को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। फिलहाल रांची में बारिश की संभावना कम है। हालांकि, राज्य के कुछ इलाकों में बादल छाने और हल्की बारिश की स्थिति बन सकती है। छठ के सुबह और शाम के अर्घ्य के दौरान श्रद्धालुओं को मौसम का खास ध्यान रखना होगा। सुबह घाटों पर जाने वाले व्रतियों को गर्म कपड़े साथ रखने की सलाह दी जा रही है। नवंबर के मध्य तक सुबह हल्की धुंध और ठंड का असर बना रह सकता है। आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट होने पर ठंड बढ़ने की संभावना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *