बिहार, खबरों से आगे।

Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार – Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 14 October 2026


07:24 PM, 14-Oct-2026

बिहार: सारण में निगरानी विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, नगरा बीआरसी का लेखापाल राजीव कुमार गिरफ्तार

सारण जिले में निगरानी विभाग की टीम ने नगरा बीआरसी में तैनात लेखापाल राजीव कुमार को जिला स्कूल कार्यालय में कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया है। डीईओ के फोन पर कार्यालय बुलाए जाने की बात सामने आई है। गिरफ्तारी के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

और पढ़ें

07:14 PM, 14-Oct-2026

बिहार: गयाजी जंक्शन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 14.835 किलो चांदी के आभूषण बरामद; आयकर विभाग की जांच शुरू

Crime: गयाजी जंक्शन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ ने 14.835 किलोग्राम चांदी के आभूषण जब्त किए। इसकी कीमत 36.34 लाख रुपये है। आयकर विभाग पटना मामले की जांच कर रहा है। और पढ़ें

07:10 PM, 14-Oct-2026

समस्तीपुर का अनोखा सती स्थान मंदिर: जहां प्रतिमा नहीं समाधि की होती है पूजा, नवरात्र में लगता है तीन दिन मेला

समस्तीपुर के ध्रुवगामा गांव स्थित सती स्थान करीब 600 साल पुरानी लोककथा से जुड़ा है। यहां मां सती की प्रतिमा के बजाय समाधि की पूजा होती है। नवरात्र में तीन दिवसीय मेला लगता है और नेपाल से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं।

 

और पढ़ें

06:37 PM, 14-Oct-2026

बिहार: सिर गायब, शरीर पर गहरे जख्म…डीएनए जांच ने सुलझाई गुत्थी, अब आरोपी को आजीवन कारावास; क्या था मामला?

भागलपुर में रेणु देवी हत्याकांड में अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। सिर गायब होने के बाद बरामद नरमुंड का मृतका की मां के डीएनए नमूने से मिलान कर पहचान की पुष्टि हुई।

और पढ़ें

05:54 PM, 14-Oct-2026

बिहार: तालाब में मिला 12 अक्टूबर से लापता 15 वर्षीय किशोरी का शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

किशनगंज के कोचाधामन थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव में तालाब से 15 वर्षीय लापता किशोरी दिलखुश का शव बरामद हुआ। वह 12 अक्टूबर से लापता थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत के कारणों की जांच जारी है।

और पढ़ें

05:34 PM, 14-Oct-2026

बिहार में हादसा: निर्माणाधीन पुल के चौथे पाया के पास नदी में डूबा युवक, एसडीआरएफ के इंतजार में बीते तीन घंटे

समस्तीपुर के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र स्थित मऊ अखाड़ा घाट पर चाची के वर्षी क्रियाकर्म के दौरान स्नान करने गया 35 वर्षीय राजीव कुमार साह बाया नदी में डूब गया। स्थानीय गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। सरकारी बचाव अभियान शुरू होने में देरी से नाराजगी है।

और पढ़ें

05:30 PM, 14-Oct-2026

बिहार: एनबीएफसी शाखा प्रबंधक के कथित अपहरण का खुलासा, मोतिहारी से युवक-युवती बरामद, पांच गिरफ्तार

Bihar news: मधुबनी पुलिस ने कथित मैनेजर अपहरण कांड का उद्भेदन कर पांच अपराधी को  गिरफ्तार किया है । मामला  बेनीपट्टी थाना क्षेत्र की है। एसपी योगेंद्र कुमार ने विशेष टीम गठन कर तीन से चार घंटे के अंदर पांच अपराधी को मोतिहारी से गिरफ्तार किया है।

और पढ़ें

05:21 PM, 14-Oct-2026

बिहार: बक्सर में ग्रामीण विकास मंत्री ने की योजनाओं की समीक्षा, आवास योजना की गड़बड़ियों की जांच का निर्देश

बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार बक्सर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से बात की और विभिन्न योजानाओं की समीक्षा की। मंत्री ने अधिकारियों के आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।  और पढ़ें

05:13 PM, 14-Oct-2026

बिहार: किशनगंज में राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, बिहार के सभी जिलों की टीमें ले रहीं हिस्सा

जिला खेल पदाधिकारी आदित्य कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्कूली स्तर पर फुटबॉल को बढ़ावा देना और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानना है।  और पढ़ें

04:57 PM, 14-Oct-2026

बिहार: मुजफ्फरपुर की फैक्टरी में वेल्डिंग के दौरान ब्लास्ट, मजदूर बुरी तरह झुलसा; प्लग लगाते दौरान घटी घटना

धर्मेंद्र फैक्टरी में काम करने के दौरान बुरी तरह झुलस गया है। वो वह फैक्टरी में वेल्डिंग स्ट्रक्चर के फैब्रिकेशन का काम करता है। फिलहाल उसका इलाज जारी है।  और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *