बिहार, खबरों से आगे।

बिहार:सिर गायब, शरीर पर गहरे जख्म…डीएनए जांच ने सुलझाई गुत्थी, अब आरोपी को आजीवन कारावास; क्या था मामला? – Bihar News-body Bearing Multiple Wounds, Missing Head Unveils Horrific Crime Accused In Renu Devi Murder Case


Bihar news-Body Bearing Multiple Wounds, Missing Head Unveils Horrific Crime Accused in Renu Devi Murder Case

रेणु देवी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शरीर पर कई गहरे जख्म, गायब सिर और करीब सात से आठ दिन बाद नरमुंड की बरामदगी। भागलपुर के रेणु देवी हत्याकांड की जांच में पुलिस को मृतका की पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए जांच का सहारा लेना पड़ा। अब इस जघन्य हत्याकांड में अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।


मृतका की पहचान रेणु देवी के रूप में हुई थी। बताया गया कि उनकी दूसरी शादी अरविंद पासवान के साथ हुई थी। रेणु देवी की हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई थी। उनके शरीर पर छह से सात जगह गंभीर जख्म के निशान मिले थे। शव का सिर गायब होने के कारण पुलिस के सामने मृतका की पहचान करना बड़ी चुनौती थी।

पढ़ें: परिवार के सात बच्चे चले गए, अब क्या मांगें?: नाव हादसे में अपनों को खोने वाले पिता का छलका दर्द, बिलखते रहे

नरमुंड की बरामदगी के बाद डीएनए जांच


जांच के दौरान करीब सात से आठ दिन बाद नरमुंड बरामद हुआ। इसके बाद मृतका की मां के डीएनए नमूने से उसका मिलान कराया गया। जांच में डीएनए का मिलान होने पर मृतका की पहचान की पुष्टि हुई। इस वैज्ञानिक जांच ने मामले की गुत्थी सुलझाने में अहम भूमिका निभाई।

आरोपी को उम्रकैद, 10 हजार रुपये का जुर्माना


मामले में अपर लोक अभियोजक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर उसे दो महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। करीब दो साल बाद आए इस फैसले को जघन्य हत्याकांड में न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *