Breaking News:

बिहार, खबरों से आगे।

बिहार:प्रदेश के इस जिले से बंगाल तक फैला प्रतिबंधित कफ सिरप का कारोबार, 17,390 बोतल जब्त; छह गिरफ्तार – Kishanganj-drug-trader-bengal-illegal-cough-syrup-racket-18000-bottles-seized-five-arrested-news

बिहार के किशनगंज से जुड़े प्रतिबंधित कफ सिरप के कारोबार का पश्चिम बंगाल में पर्दाफाश हुआ है। किशनगंज के एक दवा व्यवसायी द्वारा उत्तर दिनाजपुर जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र के रामपुर में दुकान और गोदाम किराये पर लेकर प्रतिबंधित कफ सिरप का कारोबार संचालित किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने सोमवार को संयुक्त रूप से छापेमारी कर करीब हजारों बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त की हैं।

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र के रामपुर में पुलिस ने छापेमारी कर 17,390 बोतल (1,739 लीटर) प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त की है। पुलिस के अनुसार जब्त कफ सिरप की कीमत 33 लाख 21 हजार 490 रुपये आंकी गई है। मामले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किशनगंज के चुड़ीपट्टी वार्ड संख्या-15 निवासी मो. मुन्ना (23), टेकना वार्ड संख्या-2 निवासी सोहराब अली (27), खगड़ा पासवान टोला वार्ड संख्या-32 निवासी अर्जुन पासवान (20), खगड़ा मछमारा वार्ड संख्या-33 निवासी रोशन कुमार (19), खगड़ा मछमारा वार्ड संख्या-31 निवासी अजय कुमार पोद्दार (30) और पश्चिम बंगाल के उत्तर रामपुर निवासी तपन दास (48) के रूप में हुई है।

वहीं, इस मामले में किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के माछमारा निवासी दवा व्यवसायी चंदन पोद्दार का नाम भी सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

किशनगंज से बंगाल तक फैला था कारोबार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रामपुर स्थित दवा दुकान और गोदाम की आड़ में प्रतिबंधित कफ सिरप का कारोबार चलाया जा रहा था। यहां से बिहार और पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों में इसकी आपूर्ति किए जाने की आशंका है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि किशनगंज के दवा व्यवसायी ने यह कारोबार कब से शुरू किया था और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका थी।

बंगाल पुलिस की संयुक्त टीम ने की छापेमारी

इस्लामपुर पुलिस जिले की एंटी क्राइम ब्रांच, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और चाकुलिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रामपुर स्थित विजय फार्मा के गोदाम में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की गई। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार युवकों में चार के किशनगंज के निवासी होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, एक युवक उत्तर दिनाजपुर जिले के किरणडिग्गी का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि, गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पते की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। स्थानीय जानकारी के अनुसार, चंदन, अजय और रौशन किशनगंज के खगड़ा माछमारा इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं।

सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

डालखोला के एसडीपीओ चैतन्य खेमानी के अनुसार, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप कहां से मंगाई गई थी और इसे बिहार तथा बंगाल के किन-किन इलाकों में भेजने की योजना थी। पुलिस को आशंका है कि इस कारोबार के पीछे किसी बड़े तस्करी नेटवर्क की भूमिका हो सकती है।

किशनगंज से जुड़े इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। छापेमारी के बाद दवा कारोबार से जुड़े लोगों के बीच भी चर्चा तेज हो गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *