बिहार, खबरों से आगे।

बिहार:सारण में निगरानी विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, नगरा बीआरसी का लेखापाल राजीव कुमार गिरफ्तार – Vigilance Department Action Causes A Stir In Saran; Nagra Brc Accountant Rajiv Kumar Arrested.


Vigilance Department action causes a stir in Saran; Nagra BRC accountant Rajiv Kumar arrested.

कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण जिले में शिक्षा विभाग के एक लेखापाल की गिरफ्तारी की सूचना से विभागीय महकमे में हड़कंप मच गया है। नगरा प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) में लेखापाल के पद पर तैनात राजीव कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने जिला स्कूल कार्यालय में कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया है।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) निशांत किरण के फोन के बाद राजीव कुमार को जिला स्कूल कार्यालय बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान निगरानी विभाग की टीम ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।

जिला स्कूल कार्यालय में हुई कार्रवाई

राजीव कुमार नगरा बीआरसी में लेखापाल के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें डीईओ कार्यालय बुलाए जाने और वहां निगरानी विभाग की कार्रवाई की सूचना सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, उन्हें किस शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया और मामला रिश्वतखोरी या किसी अन्य वित्तीय अनियमितता से जुड़ा है या नहीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

पढ़ें: परिवार के सात बच्चे चले गए, अब क्या मांगें?: नाव हादसे में अपनों को खोने वाले पिता का छलका दर्द, बिलखते रहे 

आधिकारिक जानकारी का इंतजार

फिलहाल, निगरानी विभाग की ओर से गिरफ्तारी के कारणों, मामले में दर्ज प्राथमिकी, बरामदगी और आगे की कानूनी कार्रवाई के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *