Breaking News:

बिहार, खबरों से आगे।

Bihar Mlc Result Live :राजद, भाजपा, जन सुराज और निर्दलीय एक-एक सीट जीते; नीरज की बढ़त कायम – Bihar Mlc Result Live Kosi Tirhut Darbhanga Saran Teacher Patna Graduate Result Bihar News

06:19 AM, 28-Oct-2026

Patna MLC Election: पटना शिक्षक सीट पर जीत के बाद क्या बोले डॉ. संजीव

राजद प्रत्याशी डॉ. संजीव ने जीत का दावा करते हुए कहा कि वह पहले से ही कह रहे थे कि शिक्षक समाज महिषासुर का वध करेगा और शिक्षकों ने ऐसा ही किया। उन्होंने इसे अधर्म पर धर्म और शिक्षक समाज की जीत बताया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार और कार्यकर्ताओं का काफी समर्थन मिला है। पूरा कायनात और सल्तनत उन्हें हराने में लगा हुआ था। उन्होंने नवल किशोर को मिले वोटों पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि उनके सभी वोट फर्जी हैं और वह इतने वोट पाने के भी हकदार नहीं थे। डॉ. संजीव ने इसे बिहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस चुनाव के लिए कमिश्नर तक को बदल दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें हराने के लिए मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक लगे हुए थे।

06:07 AM, 28-Oct-2026

Patna MLC Result 2026 : भाजपा की पारंपरिक सीट अब राजद के पास

पटना की शिक्षक सीट पर राजद के डॉ. संजीव ने जीत हासिल कर ली है। यह सीट भाजपा के डॉ. नवल किशोर यादव के पास थी। वह जीत के प्रति आश्वस्त थे। डॉ. संजीव पहले जदयू में थे। 2024 के विश्वास मत प्रकरण के आसपास वह पार्टी से दूर हुए और लगातार हमलावर रहने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने अपनी परबत्ता सीट से विधानसभा में राजद के टिकट पर भाग्य आजमाया, लेकिन नाकाम रहे। अब विधान परिषद् चुनाव में उन्होंने टिकट हासिल किया और इस बार भाजपा की यह पुरानी सीट छीन ली।

05:33 AM, 28-Oct-2026

Bihar MLC Result LIVE : राजद, भाजपा, जन सुराज और निर्दलीय एक-एक सीट जीते; नीरज की बढ़त कायम

बिहार में विधान परिषद् का गणित भी बदल गया है। बिहार विधान परिषद् में प्रशांत किशोर की पार्टी के एक प्रतिनिधि की सीट पक्की हो गई है। इसी तरह कांग्रेस की एक सीट छिन गई है। भारतीय जनता पार्टी की भी एक सीट छिन गई है। दूसरी तरफ, राष्ट्रीय जनता दल से एक चेहरे को विधान परिषद् की सीट मिल गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *