Breaking News:

बिहार, खबरों से आगे।

CJI Suryakant Jharkhand Visit | Deoghar Legal Camp & Ranchi Data Center

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे। यहां उन्होंने देवघर सिविल कोर्ट परिसर में राज्य स्तरीय विधिक सेवा सह-सशक्तीकरण शिविर का उद्घाटन किया।

.

कार्यक्रम में विधिक सहायता और जनकल्याण से जुड़ी कई गतिविधियां हुई। सीजेआई ने पलामू और रांची में लीगल एड क्लिनिक का ऑनलाइन उद्घाटन किया।

पीड़ितों के बीच चेक बांटे गए। इसके बाद सीजेआई रांची पहुंचेंगे। रांची में झारखंड हाईकोर्ट में आयोजित समारोह में सीजेआई शामिल होकर डेटा सेंटर का शुभारंभ करेंगे।

सीजेआई बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे और यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की।

सीजेआई बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे और यहां उन्होंने पूजा–अर्चना की।

जैप 01 के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया

इससे पूर्व सीजेआई देवघर एयरपोर्ट से सर्किट हाउस पहुंचे। फिर यहां से वो बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे और यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद कार्यक्रम में शामिल हुए।

देवघर एयरपोर्ट पर मुख्य न्यायाधीश के आगमन के दौरान न्यायिक और प्रशासनिक पदाधिकारियों ने उन्हें बुके प्रदान कर उनका स्वागत किया। साथ ही एयरपोर्ट परिसर में जैप 01 के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

देवघर एयरपोर्ट परिसर में जैप 01 के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

देवघर एयरपोर्ट परिसर में जैप 01 के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

रांची हाईकोर्ट में डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

रांची पहुंचने के बाद सीजेआई झारखंड हाईकोर्ट में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होंगे और हाईकोर्ट के डेटा सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर हाईकोर्ट परिसर में भी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

डेटा सेंटर के शुभारंभ को न्यायिक व्यवस्था के तकनीकी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सीजेआई के साथ आने वाले प्रतिनिधिमंडल की सुरक्षा और प्रोटोकॉल को लेकर प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाया गया है।

VIP रूट पर बड़े वाहनों की नो एंट्री

सीजेआई के आगमन को देखते हुए देवघर शहर की यातायात व्यवस्था में विशेष बदलाव किया गया है। वीआईपी काफिले की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए शहर के 10 स्थानों पर रूट डायवर्ट किया गया है।

यातायात सह सीसीआर डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद के अनुसार वीआईपी रूटलाइन में भारी और बड़े व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी।

——————

ये खबर भी पढ़ें

झारखंड में दिखेगा तूफान ‘मुरासु’ का असर:4 नवंबर तक बारिश के आसार, बादल छंटने पर 6 नवंबर से गिरेगा पारा, छठ के बाद कनकनी

नवंबर की शुरुआत रविवार को बारिश के साथ हुई। आउटर रांची सिटी के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर झारखंड के मौसम पर भी दिख रहा है। मौसम विभाग ने 4 नवंबर तक राज्य में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *